नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में बिजली गुल, छात्र बीमार,शिक्षक बोले – दो हफ्ते से आपूर्ति ठप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूल में बिजली गुल, छात्र बीमार,शिक्षक बोले – दो हफ्ते से आपूर्ति ठप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- कस्बे स्थित एक परिषदीय विद्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गर्मी अधिक होने पर कुछ बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि कस्बे के सिकंदरपुर महमूद स्थित सम्बिलियन विद्यालय में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। अप्रैल माह में बढ़ती गर्मी के कारण बिना बिजली के कक्षाओं में पढ़ाई कराना मुश्किल हो रहा है।
प्रधानाध्यापक जावेद अहमद ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी और जल्द समाधान का आश्वासन मिला था। विद्यालय में कुल 199 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली न होने से बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।
इस संबंध में जेई जुनैद आलम ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारी भेजकर जांच कराई गई। जांच में मीटर से सप्लाई सामान्य पाई गई, जबकि आगे केबल में तकनीकी समस्या सामने आई है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]