नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान निधि पत्नी आदेश निवासी नगला समाधान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में ग्रामीणों ने महिला के ट्रेन की चपेट में आने की बात कही है।
वहीं, मृतका के पिता विराग बाबू निवासी धर्मपुर मड़ैया, हरदोई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान किया जाता था।
परिजनों के अनुसार, निधि की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]