नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंजिश में लाठी-डंडों से हमला फायरिंग से दहशत:आरोपी गिरफतार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रंजिश में लाठी-डंडों से हमला फायरिंग से दहशत:आरोपी गिरफतार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था लाठी-डंडों से लैस हमलावरो न सिर्फ मारपीट की बल्कि फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। पीड़ित मुनेन्द्र सिंह पुत्र मदनपाल के अनुसार 19अप्रेल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपनी ही पानी की टंकी पर पहरा दे रहा था।तभी गांव के ही धर्मपाल,प्रेमचंद, रामचंद्र पुत्र इन्द्र जीत और विश्राम पुत्र श्री राम वहां पहुंच गए।आरोप है कि धर्मपाल के पास लाइसेंसी राइफल थी और आते ही सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर धर्मपाल ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली मुनेन्द्र के कान के पास से निकल गई जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने पीटा। इस घटना में उसकी पुत्री शिवानी, पुत्र शिवम और भाई सुशील सिंह घायल हो गए।पुलिस की कार्रवाई घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मपाल निवासी रामपुर जोगराजपुर को कंचनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से एक राइफल भी बरामद की गई है। जबकि अन्य आरोपियों के लिए दबिशे दी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]