नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पेट दर्द-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पेट दर्द-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  भीषण गर्मी का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। लोिहया अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं, जिससे बाल रोग विभाग में खासा दबाव बना हुआ है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्षों तक भारी भीड़ भाड़ बनी रहती है। रोजाना करीब 700 से 800 पर्चे बनाए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। जांच कराने के लिए भी मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि इस समय गर्मी के कारण पेट दर्द, बुखार और दस्त के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। खासकर बच्चों में बुखार तेजी से फैल रहा है, बच्चों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत है। तेज गर्मी में बाहर के खानपान से बचें, साफ पानी पिएं और बच्चों को धूप में निकलने से रोकें। समय-समय पर पानी और तरल पदार्थ देते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।

जांच के लिए भी बढ़ गई भीड़

अस्पताल में बढ़ती भीड़ के चलते जांच केंद्रों पर भी दबाव बढ़ गया है। मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते अस्पताल में पूरे दिन भीड़भाड़ का माहौल बना रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में सतर्क रहें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें, ताकि समय पर इलाज मिल सके। सीएमएस डा. जगमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की जो भीड़ बढ़ी हैं उसको देखते हुए सभी डाक्टर को अलर्ट कर दिया गया है। जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा हैं गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुये अस्पताल में सभी पर्याप्त व्यवस्थाएं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]