नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तंबाकू गोदाम की छत से गिरकर वृद्ध श्रमिक की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तंबाकू गोदाम की छत से गिरकर वृद्ध श्रमिक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  कोतवाली क्षेत्र के उलियापुर गांव में गुरुवार देर रात एक वृद्ध श्रमिक की मौत हो गई। वह एक तंबाकू गोदाम की छत पर सो रहा था और लघुशंका के लिए उठते समय अनियंत्रित होकर नीचे खड़े हैरो (कृषि यंत्र) पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

गोदाम की छत पर सो रहा था श्रमिक

मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के थाना मकनपुर अंतर्गत अरौल निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद नवाब के रूप में हुई है। वह अपने साथी श्रमिकों सलीम और मोहम्मद मियां के साथ उलियापुर स्थित अंकुर गंगवार के तंबाकू गोदाम पर कार्यरत था। गुरुवार रात सभी श्रमिक गोदाम की छत पर सो रहे थे।

अंधेरे में बिगड़ा मोहम्मद नवाब का संतुलन, गिरा 

बताया गया है कि देर रात मोहम्मद नवाब लघुशंका के लिए उठा। अंधेरे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। वह सीधे खंडार में खड़े एक हैरो पर जा गिरा, जिससे उसके शरीर और सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

छत के नीचे हैरो के पास मिला श्रमिक का शव

शुक्रवार सुबह जब साथी श्रमिक जागे, तो उन्होंने मोहम्मद नवाब को बिस्तर पर नहीं पाया। छत से नीचे देखने पर नवाब का शव हैरो के पास पड़ा मिला। श्रमिकों ने तत्काल गोदाम मालिक को घटना की सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य 

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राम नरेश माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा अंधेरे के कारण हुआ या इसकी कोई अन्य वजह थी। प्राथमिक जांच में इसे ऊंचाई से गिरकर हुई दुर्घटना माना जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]