नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम और एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा के कड़े इंतजाम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डीएम और एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ तथा दुर्गा नारायण पी0जी0 कॉलेज का भ्रमण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए परीक्षा कक्षों, सी0सी0टी0वी0 कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का जायजा लिया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा सी0सी0टी0वी0 कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए।उपस्थिति के संदर्भ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में निर्धारित 384 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 287 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 384 के सापेक्ष 274 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा दुर्गा नारायण पी0जी0 कॉलेज में 384 के सापेक्ष 282 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता,निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होती पाई गई। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]