न्यायालय में मामला विचाराधीन, पत्रकार की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा का प्रयास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर दबंग कर रहे पत्रकार की पैतृक भूमि पर कब्जा का प्रयास। पत्रकार ने लिखित शिकायती पत्र थाना प्रभारी को देते हुए लगाई न्याय की गुहार।
वरिष्ठ पत्रकार महेश सिंह वर्मा पुत्र इच्छाराम निवासी मोहल्ला दलमीर खां ने बताया कि उहोंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उनकी एक भूमि पर न्यायालय सिविल जज ने मूल वाद संख्या-59/16 (महेश बनाम सियाराम आदि) दायर किया। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 29/02/2016 को अस्थाई आदेश पारित किया गया। जिसमें सियाराम पुत्र विद्याराम, महेश पुत्र जयराम, महेश पुत्र वसन्त लाल, कप्तान पुत्र रामनाथ को हस्तक्षेप करने से रोका गया है। जिसके उपरान्त भी षड्यन्त्र रचकर जालसाजी से उक्त वाद सम्पति गाटा संख्या-1278/0.03 डिसीमल यानी 0.012 व 24 डिसमिल पैतृक स्थित उपरोक्त वाद कूट रचित विक्रय पत्र मुन्ना खा पुत्र
नामालूम के हक में निष्पादित कर दिया । उक्त लोगों को माननीय न्यायालय द्वारा पारित अस्थाई व्यादेश की पूर्णतः जानकारी है जिसके उपरान्त 05/04/2026 को समय करीब 12:00 बजे दिन में गुण्डागर्दी के बल पर असमाजिक तत्वों के सहयोग से वादी की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया और प्रार्थी की सम्पत्ति पर पोल गाड़ दिये। जिसकी सूचना 112 नम्बर पर भी फोन किया तथा कि यह न्यायालय के आदेश की अवहेलना है । तब उक्त लोगों ने एकराय होकर धमकी दी थी कि तुम रोकोगे तो जान से मार देंगे।
सूचना 112 पुलिस को फोन के द्वारा दी गई, तो मौके पर पुलिस पहुँची और पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तब वह लोग माने । मुन्ना खान आदि ने न्यायालय को गुमराह करके फर्जी तौर पर दिनांक 08/04/2026 को नकल सवाल बनवा लिया, जिसके उपरांत इन लोगों ने वादी की पैतृक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से बालू एवं ईंटें डलवाई हैं। उक्त दबंग लोग वादी से झगड़ा विवाद करके एवं निर्माण कर कब्जा करने के प्रयास में हैं। उक्त लोग वादी से कभी भी झगड़ा विवाद कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


