नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शमसाबाद थाना प्रभारी की शह पर कब्जा कांड,सह-स्वामित्व भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शमसाबाद थाना प्रभारी की शह पर कब्जा कांड,सह-स्वामित्व भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी में सह-स्वामित्व वाली भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी रानी दुबे ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शमसाबाद थाना क्षेत्र के कलुआपुर सानी निवासी कुछ दबंग व्यक्तियों ने शमसाबाद थाना प्रभारी की कथित शह पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया है
पीड़िता के अनुसार,उक्त भूमि में उनका वैधानिक हिस्सा है और अभी तक इसका आपसी बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद आरोपियों—अनिल कुमार दुबे पुत्र राम लड़ेते निवासी कलुआपुर सानी, थाना शमसाबाद तथा संतोष कुमार दुबे पुत्र राम लड़ेते निवासी नाला मछरटटा , कोतवाली फर्रुखाबाद—द्वारा दबंगई के बल पर जमीन पर मिट्टी डलवाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है।
रानी दुबे ने बताया कि वह वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र में निवास करती हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। 17 अप्रैल 2026 को भी इसी तरह का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन अब तक कोई थाना पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं हुई पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद से मांग की है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही,पीड़िता ने जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव हेतु सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की..
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद थाना पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है,

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]