नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूमि विवाद में दो बेटों ने की पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी। – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भूमि विवाद में दो बेटों ने की पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्हा पहाड़पुर में पारिवारिक जमीन के विवाद में एक भयावह रुप ले लिया जहां दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार अर्रा पहाड़पुर निवासी वृद्ध रामसनेही पुत्र राजाराम पाल अपने बेटों ओमकार और अनिल के साथ रहते थे।परिवार में जमीन को लेकर तनाव काफी समय से बना हुआ था।रविवार देर रात करीब 11 बजे जब रामसनेही अपने घर में आराम कर रहे थे।तभी दोनों बेटों ने अचानक हमला कर दिया,जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।बताया जा रहा है।मृतक के पास लगभग 12 बीघा कृषि भूमि थी।जिसमें से कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका था।शेष जमीन के बटवारे को लेकर पिता पुत्रों में बीच विवाद गहराता जा रहा था।लहग्रामीणों के मुताबिक रामसनेही द्वारा कुछ जमीन अपने भतीजे के नाम करने की बात से नाराज़ होकर बेटों ने वारदात को अंजाम दिया यह भी सच सामने आया है दोनों आरोपी पुत्र शराब के आदी थे जिसके चलते घर में अक्सर विवाद स्थिति बनी रहती थी घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मऊदरवाजा के प्रभारी अजब सिंह के अनुसार मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और गहन जांच पड़ताल जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]