नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धूमधाम से निकली तथागत बुद्ध की शोभायात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

धूमधाम से निकली तथागत बुद्ध की शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर में शनिवार दोपहर बौद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बौद्ध अनुयायियों ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा में भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा में सावित्रीबाई फुले और वीर शिवाजी सहित अन्य महापुरुषों के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
शोभायात्रा घसिया चिलौली स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू हुई। यह ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, भूसा मंडी चौराहा, पटवन गली, चिलाका, पुल गालिब, बजरिया, मैन चौराहा और पुराना गल्ला मंडी चौराहा जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीपी तिराहे से गुजरी। यात्रा का समापन नवीन मंडी स्थल पर हुआ।
यात्रा में शामिल युवा हाथों में बौद्ध धर्म के प्रतीक और तिरंगे झंडे लिए डीजे की धुन पर थिरकते दिखे। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक डीजे शामिल थे, जिससे पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल पूरी शोभायात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। यह शोभायात्रा नगर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देती दिखी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]