नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर्षोल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया देवर्षि नारद जन्मोत्सव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हर्षोल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया देवर्षि नारद जन्मोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोशिएशन के चौक स्थित कार्यालय पर संस्था के बैनर तले हुई नारद जयंती में एकत्र हुए कलमकारों ने देवर्षि नारद के आदर्शो पर चलकर पत्रकारिता को लोक मंगल के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विपिन बिहारी सक्सेना ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोशिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी रहे।उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि देवर्षि नारद ने लोक मंगल के लिए सभी युगों में महत्वपूर्ण कार्य किया,वर्तमान युग में पत्रकार ही नारद का स्वरूप है इसलिए उन्हें सभी भेदभाव को त्याग कर जनमानस के कल्याण हेतु कलम चलाना चाहिए।
मुख्य वक्ता कृष्ण कांत अक्षर ने देवर्षि नारद के तीनों युगों में योगदान पर विशेष चर्चा की तथा देवर्षि नारद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके आचरणों पर चलने का आव्हान किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विपिन बिहारी सक्सेना ने पत्रकारों को एक जुट होने का संदेश देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान में वृद्धि करें उन्होंने पत्रकारिता की कार्यशाला पर जोर दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कार्यक्रम संयोजक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गौड़ को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर रविन्द्र भदौरिया,ओम प्रकाश शुक्ला,ताहिर खान बज्जू, दीपक तिवारी,अनिल प्रजापति,प्रमोद द्विवेदी भोले,महेश वर्मा, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी,सुरेश गुप्ता,सुशील मिश्रा,अनुराग पांडेय,इरशाद अली,दिलीप कश्यप, रेहान खान,ज्ञान चंद्र राजपूत, विजय वर्मा,रचित गौड़ आदि आधा सैकड़ा पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]