नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखनऊ में नरेश अग्रवाल की हुंकार , व्यापारियों का उत्पीड़न सहा नहीं जाएगा’ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

लखनऊ में नरेश अग्रवाल की हुंकार , व्यापारियों का उत्पीड़न सहा नहीं जाएगा’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :-  मैरियाड होटल का सभागार सोमवार को तब तालियों से गूंज उठा , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेश अग्रवाल ने मंच संभाला। मौका था प्रदेश पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्षों की महाबैठक “व्यापारी अब लाचार नहीं, सरकार में हिस्सेदार” अपने चिर-परिचित अंदाज में नरेश अग्रवाल ने कहा, “व्यापारी देश की रीढ़ है। अब जागो, एकजुट हो और हक की लड़ाई में कूद पड़ो। संगठन हर व्यापारी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।” उनके तेवर देख सभागार में जोश की लहर दौड़ गई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की दो-टूक
प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अफसरों को खुली चेतावनी दी, “कान खोलकर सुन लें – किसी भी व्यापारी का बाल बांका हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। आने वाले दिनों में यूपी का व्यापारी सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरेगा।”

फर्रुखाबाद-कायमगंज का दिखा दम

मंच पर प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, MLC अशोक अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि, विजय सिंह ‘बिन्नू’, दिनेश गुप्ता, मनोज मिश्रा मौजूद रहे। फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’, कायमगंज नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ‘पिंटू यादव’, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, श्यामू गुप्ता, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, कम्पिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता, विपिन दुबे, अधिवक्ता शरद कुमार समेत तमाम जिलों के अध्यक्षों ने हॉल खचाखच भर दिया।

मिशन कायमगंज’ पर लगी मुहर

सभा के बाद सियासी हलचल तब तेज हो गई जब सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में फर्रुखाबाद-कायमगंज का प्रतिनिधिमंडल दोनों दिग्गजों के आवास पहुंचा। बंद कमरे में हुई शिष्टाचार भेंट में वार्षिक कार्यक्रम के लिए कायमगंज आगमन का न्योता दिया गया। इस पर नरेश अग्रवाल ने मुस्कुराते हुए कहा, “तैयार रहो, सभी मंडलों की बैठकें खत्म होते ही सबसे पहले फर्रुखाबाद-कायमगंज आ रहा हूं।”संगठन के इस शक्ति प्रदर्शन के बाद लखनऊ से लेकर फर्रुखाबाद तक चर्चा है कि व्यापारी अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों में सीधी दखल देने की तैयारी में है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]