लव जिहाद करने वाले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– युवक के मोबाइल में चल रही थी कई id
– किशोरी से कई बार कर चुका था ठगी
– भीड़ ने एक युवक को दबोचा, साथी भागने में हुआ सफल
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को विगत लम्बे समय से एक समुदाय विशेष युवक काफी समय से परेशान कर रहा था वह कई बार किशोरी से ठगी भी कर चुका था।
मामला संज्ञान में आने पर परिजनों ने चैट कर युवक को पुरानी गल्ला मंडी बुलाया युवक अपने एक अज्ञात साथी यामाहा आर वन फाइव लाल रंग की बाइक संख्या यूपी 81 ए एन 3200 से अपने एक साथी के साथ आया तभी उसे किशोरी के परिजनों ने दबोच लिया, खतरा भांप दूसरा साथी मौके से भाग गया।
परिजनों ने युवक का मोबाइल देखा तो उसमें लगभग लगभग दस बारह आईडी युवक चला रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने भीड़ को बताया कि उसका कुबेरपुर निवासी एक साथी जो कि मुम्बई में काम करता है वही उसे मोबाइल व अपनी बाइक घूमने – फिरने के लिए देता है। फिलहाल युवक को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक की लव जिहाद की बात सुन भीड़ ने युवक की खातिरदारी कर दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


