डाक्टरों की पिटाई तोड़ी गई कार, हमले में युवक घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- बीती रात होटल पर खाने के दौरान ख़राब अंडे को लेकर हुआं विवाद के दौरान हुए झगड़े में युवक को घायल किया गया।गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के सामने डाक्टरों की जमकर पिटाई कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। बीती रात रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट सामने रहने वाले पान मसाला दुकानदार अमित शाक्य, अजीत कठेरिया आदि दोस्त आईटीआई चौराहे के निकट मल्लू होटल पर खाना खा रहे थे।होटल में सिविल लाइन निवासी डा० राजा वत्सल डा० विनीत मिश्रा भी खाना खा रहे थे खाने के दौरान सब्जी बाला अंडा ख़राब निकलने पर अजय ने शिकायत की। डाक्टरों ने होटल मालिक का पक्ष लेते हुए अंडे को ख़राब बताएं जाने पर आपत्ति जाहिर की। इसी दौरान हुए विवाद के दौरान हुए विवाद के दौरान हुए विवाद के दौरान अमित के ऊपर सरिया से हमला किया गया। झगड़ा बढ़ने पर डाक्टर की कार संख्या यूपी ई ई 70/2016 से ठंडी सड़क होकर जाने लगें।अजय कठेरिया और उसके साथियों ने बाइक से कार का पीछा किया।डाक्टर ने जान बचाने के लिए ठंडी सड़क पर बाइक में कट मार दिया। इसके बावजूद बाइक सवारों ने डाक्टरों की कार का पीछा किया। भयभीत डाक्टर मध्य रात्रि रेलवे रोड चौकी के सामने कार खड़ी कर दी
और शिकायत करने के लिए चौकी के अंदर गए पुलिस चौकी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था अजय ने फोन करके परिवार बालों व पड़ोस के ढेड़ दर्जन लोगों को बुला लिया। जिन्होंने डाक्टर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर सड़क पर गिराकर जमकर लात घूसों से पिटाई की पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा गया मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई अमित ने मीडिया को बताया की डा० विनीत मिश्रा ने लोहे की सरिया पैर में मारी है।जिससे फैक्चर हो जाना मालूम पड़ रहा है।मैंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।डाक्टरों की पिटाई में शामिल नहीं था चोट लगने के कारण मैं होटल में ही रुक गया था।अवकाश पर होने के कारण चौकी इंचार्ज मौजूद नहीं थे।घटना के समय पीआरडी जवान की ड्यूटी थी जो घटना के समय कहीं चला गया था।कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है हमले में पीड़ित युवक व डाक्टरों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


