महिला लेखपाल ने साथी लेखपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने अपने ही साथी लेखपाल पर छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता कानपुर नगर के बर्रा-3 की निवासी हैं और वर्तमान में कायमगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ काम करने वाला लेखपाल दीपक कुमार, निवासी झीझक, कानपुर देहात, लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। महिला लेखपाल की तहरीर के अनुसार, 1 मई को पी.एन. फाउंडेशन के पास आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह वहां से बचकर निकलीं, जिसके बाद आरोपी ने अश्लील इशारे करते हुए बदसलूकी की।
फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी। महिला लेखपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर फोन पर अभद्र गालियां देता था।विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उनके पिता को भी फोन कर गाली-गलौज की और धमकी दी।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


