नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवर ने भाभी पर गड़ासे से किया हमला, सिलाई मशीन की आवाज को लेकर विवाद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

देवर ने भाभी पर गड़ासे से किया हमला, सिलाई मशीन की आवाज को लेकर विवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 
कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी गेंदालाल की पत्नी कल्पना (22) घर पर सिलाई का काम करती हैं। परिजनों ने बताया कि सिलाई मशीन चलाने को लेकर परिवार में पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी थी। रविवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

बताया गया कि सोमवार को सिलाई मशीन चलाने के दौरान फिर विवाद हो गया। इसी दौरान हुए घटनाक्रम में कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल महिला को तत्काल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कल्पना के पति गेंदालाल दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार में उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि दूसरा घर के अंदर मौजूद था।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]