नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौशाला वीडियो विवाद पर तहसील का घेराव,हिंदू संगठनों-भाकियू का प्रदर्शन, SDM के खिलाफ नारेबाजी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गौशाला वीडियो विवाद पर तहसील का घेराव,हिंदू संगठनों-भाकियू का प्रदर्शन, SDM के खिलाफ नारेबाजी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-
सुल्तानपुर पलनापुर गांव की गौशाला से संबंधित एक वीडियो विवाद को लेकर हिंदू संगठनों और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आज तहसील का घेराव किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
यह विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से उत्पन्न हुआ, जिसमें मृत गौवंश को दिखाया गया था। इस मामले में नोडल अधिकारी ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी और सात अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कंपिल थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। नोडल अधिकारी का आरोप है कि गौशाला का भ्रामक वीडियो प्रसारित कर पैसों की मांग की गई थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों और किसान यूनियनों में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में बजरंग दल, भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश, करणी सेना और शिव शक्ति अखाड़ा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन की घोषणा की थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत, आज सभी संगठनों के कार्यकर्ता ‘पुल ग़ालिब’ पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस और एसडीएम के विरुद्ध नारे लगाए। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कंपिल, शमशाबाद, मेरापुर, कायमगंज और फतेहगढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर पूरे तहसील परिसर को छावनी में परिवर्तित कर दिया था। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें प्रस्तुत कीं।
इन मांगों में एसडीएम अतुल कुमार सिंह का तत्काल स्थानांतरण और उनकी संपत्ति की जांच, किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, क्षेत्र की सभी गौशालाओं की स्थिति में सुधार, तथा मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर लापरवाह नोडल अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करना शामिल है।

इस संबंध में एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय का सहारा ले सकते हैं। एसडीएम के अनुसार, इस प्रकार के प्रदर्शन से कोई लाभ नहीं होगा।
इस बड़े प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के वेद प्रमुख पुष्कर व्रत अग्निहोत्री, भाकियू प्रदेश सचिव विवेक सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बबलू दीक्षित, युवा जिला अध्यक्ष मनमोहन राणा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष पाल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुन्ना खान और आकाश कश्यप सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल अभी भी मुस्तैद है। दोपहर 4.15 पर एक स्कूल की बस से पुलिस ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कोतवाली भेज दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]