बाबा जूही शाह की दरगाह पर उर्स शुरू, हुआ भण्डारा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद
बाबा जूही शाह की दरगाह पर उर्स शुरू हो गया है। इस दौरान भण्डारा का आयोजन हुआ। बुधवार को लालबाग हमीरपुर स्थित हजरत बाबा जूही शाह की दरगाह पर 68 वां उर्स साधू- संतों के भण्डारे से शुरू हुआ। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत मुशीर अहमद कादरी चिश्ती वारसी ने कहा यह 68 वां उर्स बाबा की याद में मनाया जाता है आज से 68 साल पहले बाबा इस दुनिया को अलविदा कह गए। उर्स में देर रात नमाज इशा के बाद मीलाद शरीफ और नातिया मुशायरे का आयोजन किया जाता है।
जिसमें शायरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दिनेश वाजपेयी, धनेश गौड़, तौहीद, तमहीद, शैलू वर्मा, जमीर अहमद, कदीर अहमद, जरमान मोयुददीन,बब्बन, हरिओम, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गंगवार, रश्मि दुबे, मधु गंगवार,आसिफ मंसूरी, संजेश राजपूत,सनी यादव, आमिर, अंकित बाथम, पप्पू गंगवार, दीपक गुप्ता, सुमित पाण्डे, जयवीर शाक्य ,मेराज , संजय शर्मा, अरवेश यादव, पियूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


