बंद रहेगी कालिंद्री एक्सप्रेस, टूंडला होकर कानपुर तक चलेगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- मधना रेलवे ट्रैक उठायें जाने के कारण कई साल तक कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रुखाबाद तक बंद रहेगी।इस दौरान यह ट्रेन टूंडला होकर कानपुर तक चलाई जाएगी।आज अपर मंडल रेलवे प्रबंधक मनोज कुमार अधिकारियों के साथ मधना ट्रैक का निरीक्षण कर स्पेशल ट्रेन से दोपहर बाद फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने अमृत योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है कार्य करने की रफ्तार बढ़ाई जाये।
बेलवा नदी का पुल गिरने की घटना को ध्यान मे रखते अधिकारियों ने नए ओवरब्रिज की मजबूती को विशेष रूप से देखा। उन्होंने मजबूती से ओवरब्रिज का निर्माण करने हिदायत देते हुए कहा कि पुल के नए नट बोल्ट ढंग से रोज़ चेक किए जाएं।श्री कुमार ने माल गोदाम की ओर बन रहें रनिंग रुम देखने गए उप मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने मीडिया को बताया अमृत योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य का लक्ष्य दिसंबर 26 तक पूरा होना है।इस समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई उन्होंने बताया कि मधना में रेलवे ट्रैक का उठाने क कार्य शीघ्र शुरू होगा इसी कार्य के निरीक्षण करने गए थे।श्री कुमार ने बताया कि कालिंद्री एक्सप्रेस टूंडला होते हुए कानपुर तक चलेगी कालिंद्री एक्सप्रेस करीब तीन चार साल तक फर्रुखाबाद नहीं आ पाएंगी
श्री कुमार से पूछा गया कालिंद्री बंद होने पर यहां के व्यापारी जबरदस्त विरोध करेंगे और जबाब में बताया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारियों एवं स्टेशन प्रबंधक मौजूद रहे। मालूम हो कि बीते माह व्यापारी संगठनों ने कालिंद्री एक्सप्रेस बंद होने की चर्चा के आधार पर अधिकारियों
एवं सांसद का प्रार्थना पत्र देकर कालिंद्री एक्सप्रेस को निरंतर चालू बनाएं रखने की मांग की थी दिल्ली आने जाने के लिए एक मात्र कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


