सोमवती अमावस्या पर श्रधालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह बढ़ बजे तक लगभग 25,000 श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगीं।
पांचाल घाट गंगा तट पर रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया। मां गंगा की आराधना कर हवन-पूजन भी किया गया। कई श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के गंगा जल अर्पित कर क्षमा याचना की।
गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे लगे मेले में खरीदारी का लुत्फ उठाया। महिला श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा और बच्चों के लिए खिलौने भी लिए। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों के अलावा बसों और टेंपो से भी गंगा तट पर पहुंचे। पक्के घाट के साथ-साथ गंगा के दूसरी ओर दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास भी स्नान जारी रहा।
इस विशेष पर्व पर मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी जैसे जनपदों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के भिंड और ग्वालियर से भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद आते हैं। सोमवार को भी इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।
पांचाल घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक घाट पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। वे श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने के लिए जागरूक करते दिखे। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह अपनी टीम के साथ नाव पर सवार होकर लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील कर रहे थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

