युवक की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने का किया प्रयास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद
क्षेत्र के गांव चिलसरी में कर्मवीर शाक्य के 30 वर्षीय पुत्र दीपचंद शाक्य की शनिवार की रात 11 बजे गांव से 500 मीटर दूर स्थित वीरबल शाक्य के आम के बाग में गांव के ही युवक रोहित उर्फ भीमा जाटव ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को अंगौछे से आम के पेड़ पर लटकाने की कोशिश की।
हत्या करने के बाद गांव जाकर नशे में धुत भीमा ने ग्रामीणों को बता दी। इस पर परिजन ने दीपचंद की तलाश की तो बाग में पेड़ की डाल में अंगौछे से बंधा मिला। उसके पैर जमीन पर टिके थे। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।
शव अंगौछे से पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
भीमा ने दीपचंद को पहले शराब पिलाई और बाग में गला दबाकर हत्या कर दी। पेड़ से शव को लटकाकर आत्महत्या की घटना बनाने की कोशिश की है। घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपित भीमा को गिरफ्तार किया जाएगा। दीपचंद की पत्नी मधु की मौत हो चुकी है। छह वर्षीय पुत्र नितीश है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

