नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भांजी को बचाने के प्रयास में मामा गंगा में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भांजी को बचाने के प्रयास में मामा गंगा में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- गंगा स्नान के दौरान एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी भांजी को बचाने के प्रयास में गंगा में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई।
यह घटना रविवार को कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्वासा ऋषिu आश्रम के सामने पंचाल घाट पर हुई। शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी 60 वर्षीय रामशंकर अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। उनके साथ हाथरस और पुणे से आईं भांजियां संध्या, सुशीला और सुधा अपने बच्चों के साथ थीं।

बताया गया कि रामशंकर तैरना जानते थे। गंगा स्नान के दौरान उनकी भांजी सुशीला गहरे पानी में जाने लगीं और डूबने लगीं। रामशंकर ने तुरंत सुशीला को बचाकर बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान वह खुद गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक बार उनका सिर पानी से बाहर दिखा, लेकिन उसके बाद वह दोबारा दिखाई नहीं दिए।
मामा के डूबने पर भांजियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों द्वारा लगभग दो घंटे से रामशंकर की तलाश की जा रही है, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाश अभियान जारी है।

रामशंकर के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो सेना में कार्यरत हैं और एक निजी नौकरी करता है। उनका एक बेटा इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात है, जहां उनकी पत्नी भी उन्हीं के पास हैं। बताया गया कि रामशंकर इन दिनों घर पर अकेले ही रह रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]