बस में महिला के जेवर और नकदी चोरी,आरोपी को बस अड्डे पर पकड़वाया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- रोडवेज बस से एक महिला यात्री के लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। हरदोई स्थित मायके जा रही पीड़िता उमा देवी ने आरोपी को बस अड्डे पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के कलुआपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी उमा देवी सोमवार सुबह हरदोई के शाहबाजपुर स्थित अपने मायके जाने के लिए बस अड्डा से बस में सवार हुई थीं।
इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग रखा और पीछे की सीट पर बैग का लॉक तोड़ दिया।
चोर ने ट्रॉली बैग से एक लाख रुपये के दो सोने के पेंडल, एक जोड़ी कुंडल, एक फूल और 25,000 रुपये नकद चुरा लिए।
पीड़िता उमा देवी ने मंगलवार दोपहर बस अड्डे पर इसी चोर को पहचान कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उमा की तहरीर पर कादरी गेट थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी को लेकर उसके गांव रुपये बरामद करने गई थी, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चोर ने अपने एक साथी का नाम भी बताया है। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

