नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, किशोरी का 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार, पुलिस ने दिया आश्वासन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, किशोरी का 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार, पुलिस ने दिया आश्वासन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  क्षेत्र के एक गांव में फंदे पर लटकी मिली 14 वर्षीय किशोरी का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के लगभग 17 घंटे बाद परिजनों ने पुलिस के आश्वासन पर शव उठाया। वे पहले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

किशोरी का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला था, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी विकास सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। हालांकि, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।

रविवार शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। धार्मिक परंपराओं के कारण रात में अंतिम संस्कार नहीं किया गया। एहतियातन गांव में पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार सुबह भी परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और मुख्य आरोपी को सामने लाने तथा अन्य सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने परिजनों से बातचीत की और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम व अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए। दोपहर करीब एक बजे शव को घर से ढाई घाट श्मशान ले जाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]