खनन माफियाओं के आगे राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन नतमस्तक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद (महेश वर्मा) :- राजस्व विभाग व पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। खनन माफिया द्वारा हर महीने हजारों लाखों रुपए का चूना परमीशन के नाम पर राजस्व विभाग को लगाया जा रहा है। जिम्मेदार खामोश आखिर क्यों ? आपको बता दें कि कुछ कथित छुटभैय्ए क्षेत्र में एक लंबे समय से अवैध मिट्टी व बालू खनन का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में आम लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है सबसे बड़ी बात यह है कल तक जो माफिया रात के अंधेरे में मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार को अंजाम दिया करते थे आजकल बही माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन के कारोबार को रात्रि की बजाय दिन के उजाले में अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन के बाद मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों को कभी ही कही भी दौड़ते देखा जा सकता है। अभी कुछ दिन पहले खनन अधिकारी को विजिलेंस टीम कानपुर ने 24000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सूत्रों की माने तो वेला सराय गजा में मे खनन माफियाओ द्वारा मिट्टी का खुलेआम अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा नैगमा फरीदपुर मंगलीपुर सरपारपुर छछोनापुर कटिया उगरपुर मे सुबह सुबह किसी भी वक्त अवैध खनन के जरिए मिट्टी लेकर दौड़ने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों को देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन करने वाले माफियाओं के ट्रैक्टर ट्राली जिन्हें गुजरते हुए देखा जा रहा। खनन माफियाओं द्वारा खुलेआम कहा जा रहा है हम लोग थाना पुलिस को प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से रुपए देते हैं। कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता थाना पुलिस की लापरवाही के चलते हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं आम है। लोगों का कहना है माफियो को कुछ कथित नेताओं व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण है नहीं हर दिन ट्रैक्टर ट्रालियों के सहारे मिट्टी को इधर से उधर ठिकाने लगाया जा रहा वही जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए है ? सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ लोग परमिशन के नाम पर भी खेल कर इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात है मिट्टी के अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन खामोश है ?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


