नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झांसी में रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज व सिपाही गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

झांसी में रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज व सिपाही गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: झांसी में चौकी इंचार्ज व सिपाही ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

– मारपीट के मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर ₹1 लाख की मांग, ₹60 हजार पहले ही वसूल चुके थे आरोपी।

झांसी :- एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकी इंचार्ज और उसके सहयोगी सिपाही शशांक को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, बड़ागांव गेट निवासी संजीव राय के बेटे का नाम मारपीट के एक मुकदमे से हटाने के एवज में आरोपियों ने ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी चौकी इंचार्ज और सिपाही ₹60,000 पहले ही वसूल चुके थे। शेष ₹10,000 की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम मामले की जांच कर रही है तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]