40 साल से फरार डकैती का सजायाफ्ता अभियुक्त कायमगंज में गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट पर थी तलाश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने वर्ष 1980 के डकैती के मामले में 40 वर्षों से फरार चल रहे सजायाफ्ता अभियुक्त हरिश्चन्द्र उर्फ पक्का उर्फ गिरेन्द्र पुत्र चिन्ता कंज्जड़, निवासी जगतापुर, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज को मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे मुखबिर की सूचना पर कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास श्यामनगर स्थित बाग से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध जीआरपी फर्रुखाबाद में वर्ष 1980 में धारा 395/412 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय द्वारा उसे सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी था।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह न्यायालय में समय पर पेश नहीं हो पाया, जिसके कारण उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी हो गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र और अन्य गंभीर धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
सजायाफ्ता अभियुक्त गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ,उपनिरीक्षक अय्यूब, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र तिवारी, आरक्षी विजय, आरक्षी सुरेश शामिल रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


