नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुड़गांव प्रधान सहित पांच आरोपी गिरफ्तार,जमीनी विवाद में की थी फायरिंग, 2 को लगी थी गोली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मुड़गांव प्रधान सहित पांच आरोपी गिरफ्तार,जमीनी विवाद में की थी फायरिंग, 2 को लगी थी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मुड़गांव के प्रधान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि कुल सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बुधवार दोपहर 2: 30 बजे इस मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
यह घटना छः जुलाई को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गैसिंगपुर में हुई थी। आरोप है कि मुड़गांव के प्रधान रामनारायण अपने समर्थकों के साथ ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। निसाई के प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र और उनके बेटों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद रामनारायण और उनके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।

सात लोग हमले में हुए थे घायल

हमले में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और पिस्टल से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में सत्येंद्र के एक बेटे और राहुल को गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। निसाई के प्रधानपति सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका कानपुर में इलाज चल रहा है। कुल सात लोग इस हमले में घायल हुए थे।
निसाई की प्रधान गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी रामनारायण, उनके बेटे मनीष, अजीत, रामनरेश और शिव नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस वार्ता में बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के हैं। उन्होंने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद पांचों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।इनके पास से घटना में प्रयुक्त जो लाइसेंसी असलहा था वह बरामद हुआ है तथा घटना में प्रयुक्त डंडे आदि बरामद हुआ है। बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]