बेटी की शादी के खर्च को लेकर पिता से विवाद, बेटे ने की हत्या
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- जनपद की मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने अपने पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटा आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था और पिता से जमीन बेचकर पैसे की मांग कर रहा था।यह दुखद घटना 12-13 जुलाई 2026 की रात की है। आरोपी श्याम सिंह उर्फ रामू (निवासी ग्राम रोहिला, थाना मोहम्मदाबाद) का अपनी बेटी की शादी के खर्च को लेकर अपने पिता के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद, आरोपी ने गुस्से में प्लास्टिक की कुर्सी से अपने पिता पर कई बार वार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने खून से सनी बनियान घर के बाहर फेंक दी और फरार हो गया था।आरोपी श्याम सिंह उर्फ रामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतक की खून से सनी सफेद बनियान बरामद की गई है।इस संबंध में 13 जुलाई 2026 को थाना मोहम्मदाबाद में मुकदमा संख्या 234/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।यह कार्रवाई कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक और कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा की गई।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक मुन्ना लाल,कांस्टेबल मनीष,हेड कांस्टेबल अजयपाल, महिला हेड कांस्टेबल राखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने कहा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


