नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेई पर किसान यूनियन पदाधिकारी को धमकी दिलाने का आरोप, भ्रष्टाचार और बिजली चोरी को लेकर लगाए गंभीर आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जेई पर किसान यूनियन पदाधिकारी को धमकी दिलाने का आरोप, भ्रष्टाचार और बिजली चोरी को लेकर लगाए गंभीर आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  भारतीय किसान यूनियन (धरती पुत्र) के प्रदेश सचिव मुन्ना सक्सेना ने नगर की बिजली व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर संगठन की बैठक की। बैठक में नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत, जिला प्रभारी प्रताप सिंह गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में तैनात जेई जावेद के खिलाफ संगठन द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से संबंधित कई मुद्दे उठाए गए थे। इसके बाद कथित तौर पर जेई के अधीन कार्य करने वाले कुछ लोगों द्वारा नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत को धमकी दी गई। संगठन का दावा है कि उनसे कहा गया कि “चाहे जितनी खबरें चला लो, जेई का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।”
किसान यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित जेई लंबे समय से क्षेत्र में तैनात हैं और उनके कार्यकाल में धन उगाही तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय को कथित रूप से बिजली चोरी कराने और उससे धन उगाही करने का काम किया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रदेश सचिव मुन्ना सक्सेना ने कहा कि यदि संगठन के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने उच्च अधिकारियों से संबंधित जेई की कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने तथा पूर्व में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
वहीं नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत ने संबंधित जेई को हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (धरती पुत्र) धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]