संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव पंखे से लटका मिला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– दिनभर कोतवाली में चली पंचायत, शाम को घर में मिला शव — मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
– सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान खुशनुमा पत्नी जावेद मंसूरी निवासी ग्राम कुबेरपुर के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। बच्चों में जिकरा (7 वर्ष), इलमा (5 वर्ष) और जैन (1 वर्ष) शामिल हैं।
मृतका के भाई शौकीन पुत्र अमरुद्दीन, निवासी बरतल सलेमपुर, थाना नवाबगंज ने आरोप लगाया कि मुहर्रम के दिन ससुराल पक्ष ने उनकी बहन के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद से लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि गुरुवार को भी दिनभर कोतवाली कायमगंज में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

वहीं मृतका की सास का कहना है कि खुशनुमा पिछले दो-तीन दिनों से घर पर नहीं थी और कहीं चली गई थी। वह गुरुवार को ही वापस घर लौटी थी।
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ के बीच मृतका की बच्चियों ने बताया कि “कल मां को पटली फेंककर मारी गई थी, वह खटिया के पीछे पड़ी है।” इस कथन की भी पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


