वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे वस्त्र, भोजन व मिष्ठान; कार्यक्रम को बनाया ‘सेवा दिवस’
– नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर सेवा दिवस — वृद्धाश्रम में 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां वितरित
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम के नेतृत्व में रविवार को वृद्धाश्रम सिरौली नवाबगंज में प्रदेश अध्यक्ष आबकारी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल जी का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए वृद्धजनों को वस्त्र, भोजन एवं मिष्ठान वितरित किए।


कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद 71 पुरुषों को कुर्ता-पायजामा तथा 30 महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। वहीं आश्रम की देखरेख में लगे 15 सदस्यीय परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सभी ने नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने कहा कि वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों से मिलकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा, “मैं आशा करता हूं कि अगली बार जब यहां आऊं तो यहां रहने वाले सभी बुजुर्ग माता-पिता को ईश्वर ऐसी सद्बुद्धि दे कि उनके परिवार उन्हें पुनः अपने घर ले जाएं। आज यहां पहली बार आने का अवसर मिला। आश्रम के स्टाफ और यहां रहने वाले सभी परिवारों से मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। अब मैं समय-समय पर यहां आता रहूंगा।”

इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने आश्रम की रसोई का कार्य देखने वाली महिलाओं एवं देखरेख में लगे कर्मचारियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और सेवा कार्य में सहभागिता की।1
बुजुर्गों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के बीच मनाने से सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जाता है। वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके साथ समय बिताना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। संगठन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम, जिला महामंत्री अनुराग कौशल, विनय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मोनी सादा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, शैलेश गुप्ता, श्यामू गुप्ता, राजीव राजपूत, राहुल यादव, गौरव वर्मा, आशीष गुप्ता, महेश वर्मा, ओमि अरोड़ा, खजांची यादव, मनोज गुप्ता, मनीष अरोड़ा, संजीव गुप्ता, मंगल गंगवार, शिव मंगल कौशल, हिमांशु शर्मा, नन्हे वर्मा, दिनेश राठौर, अशोक गुप्ता, उत्तम कोरी, विनय सक्सेना, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, विपिन दुबे, गौरव अग्रवाल, भानु प्रताप, प्रमोद शर्मा, जुनैद खान, कन्हैया कौशल, फहीम खां एवं संजू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सुशील कुमार, विकास पांडेय, नीलम, वंदना, श्रीकृष्ण, राधेश्याम, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सुनीता देवी, शशी प्रभा एवं शशी देवी का भी सराहनीय सहयोग रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


