नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर व ग्रामीण अंचल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर व ग्रामीण अंचल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी और तिरंगा यात्राओं ने बढ़ाया उत्साह
कायमगंज /फर्रूखाबाद :-  स्वतंत्रता दिवस का पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।
नगर के तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुंसिफ न्यायालय में जू.डी. मजिस्ट्रेट अरुणा सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखने को मिला। सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विद्या मंदिर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्याम मिश्रा, सेठ चिरौंजी लाल जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक राजीव राठौर तथा एचओ एकेडमी में प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।
मंडी समिति परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। आदेश अग्निहोत्री एवं उमेश गुप्ता ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के पुरानी गल्ला मंडी स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने ध्वजारोहण किया। ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरैनामऊ के सचिवालय में प्रधान किरन देवी एवं सचिव शुभम तिवारी, जबकि ग्राम पंचायत शिवरई बरियार के सचिवालय में ग्राम प्रधान ब्रजरानी देवी एवं सचिव शुभम तिवारी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली गईं। युवाओं ने तिरंगा यात्राएं निकालकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ उत्साह प्रदर्शित किया।

— देशभक्ति के रंग में रंगा कायमगंज
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर से लेकर गांवों तक हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]