नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद गोपनीयता की शपथ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद गोपनीयता की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कम्पिल बाईपास मार्ग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि आगामी 3 सितम्बर को डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महाकुंभ जैसा एहसास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठा रहा है।
उन्होंने बताया कि कायमगंज क्षेत्र में फायर बिग्रेड स्टेशन की मांग जिलाधिकारी से की गई थी। स्टेशन बनने तक एक फायर बिग्रेड की गाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध रखने की मांग पूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के एक कार्यकर्ता के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले में संगठन ने आवाज उठाई, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी का निलंबन हुआ।
जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में व्यापारियों के काम के लिए जाएं तो संगठन के लोगों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संगठन को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन मजबूत होगा तो व्यापारी हित में बड़े और भव्य कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा सकेंगे।
हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभागार में अधिकांश सीटें खाली नजर आईं, जो कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति को दर्शाता रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, जिला महिला अध्यक्ष अनुराधा दुबे, शम्भू दयाल कौशल, अभिषेक माहेश्वरी, रोहित गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, विजय सक्सेना, मनोज अग्रवाल, रितेश सेठ, अरुण रस्तोगी, आशीष जैन, बृज किशोर दुबे, मुकेश गंगवार, अरुण कुमार, विनोद गंगवार, अजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुनील चक, रोहित अग्रवाल, मोहित जैन, एंजल जैन, शशांक गुप्ता, वैभव सिंघल, सम्मी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

24 घंटे में हुई कार्रवाई

व्यापार मंडल के कार्यकर्ता के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने पर संगठन ने मामले को गंभीरता से उठाया। जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के अनुसार संगठन की आवाज के बाद 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी का निलंबन कर दिया गया।

फायर बिग्रेड की मांग पूरी

कम्पिल क्षेत्र में फायर बिग्रेड स्टेशन की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से मांग की थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थायी स्टेशन बनने तक एक फायर बिग्रेड की गाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध रखने की मांग स्वीकार कर ली गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]