नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो वायरल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो वायरल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र के मोहल्ला बगिया सोहनलाल में 40 वर्षीय भगत सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय उनकी पत्नी मीना अपनी तीनों बेटियों वैष्णवी, काव्या और जानवी के साथ मायके गई हुई थीं।
​सोमवार देर रात कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब छोटे भाई चंद्रशेखर ने अंदर देखा, तो भगत सिंह छत के कुंडे से फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को नीचे उतारा। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बेटियां घर पर पहुंच गईं।
​घटना से पहले भगत सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे भावुक होकर उन्होंने अपने परिजनों पर देर रात घर आने-जाने पर आपत्ति जताने, मारपीट करने और सरिया से चोट पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए।​भगत सिंह ने कहा कि उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, और मेडिकल भी करवाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे अपनी तीनों बेटियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे और उन्हें लगता था कि परिवार के लोग उन्हें जीने नहीं देंगे।​वीडियो के अंत में उन्होंने अपने छोटे भाई चंद्रशेखर को अपना सच्चा सहारा बताते हुए उसकी बहुत तारीफ की और लोगों से वीडियो शेयर करने की अपील की, ताकि उनकी बेटियों को मदद मिल सके।
​प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]