फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने समेत नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– सर्वजन सुखाय के जिलाध्यक्ष आमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सर्वजन सुखाय के जिलाध्यक्ष आमोद यादव के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील कायमगंज पहुंचकर तहसीलदार अरबिंद कुमार को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों, शिक्षा व्यवस्था, बाढ़ और नशे सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण किसानों को खाद लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के हित में इसकी अनिवार्यता समाप्त की जाए। खाद, बीज और कृषि दवाओं की बिक्री में नकली उत्पादों पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संगठन ने कहा कि इस बार आलू किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे किसानों को 500 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से मुआवजा दिलाया जाए। इसके अलावा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार की मांग की गई, ताकि गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
ज्ञापन में प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई। संगठन का कहना है कि शराब के कारण युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष आमोद यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने तहसीलदार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


