नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ढाई घाट पुल से गंगा में कूदा युवक, पुल पर कपड़े और सुसाइड नोट मिला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ढाई घाट पुल से गंगा में कूदा युवक, पुल पर कपड़े और सुसाइड नोट मिला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  एटा के अलीगंज का रहने वाला है 30 वर्षीय गौरव उर्फ चंदन, ‘पापा मुझे ढूंढना नहीं’ लिखकर सुबह 4:30 बजे घर से निकला था

 शमसाबाद / फर्रूखाबाद ( महेश वर्मा ) :- मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ढाई घाट पुल से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने पुल पर अपने कपड़े और एक सुसाइड नोट छोड़ा था। सुसाइड नोट के आधार पर युवक की पहचान गौरव गुप्ता उर्फ चंदन (30) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार गौरव, जिला एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला छेदालाल गौड़ का रहने वाला है और रमेश चंद्र गुप्ता का बेटा है। परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे पिता से 100 रुपये लेकर घूमने की बात कहकर घर से निकला था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला तो परिवार ने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क कर तलाश शुरू की।

इधर सुबह करीब 10 बजे पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पुल पर रखे कपड़ों और एक पर्ची पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुल किनारे दुकान लगाए साधु-संतों को इसकी जानकारी दी। साधु-संतों की सूचना पर शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कपड़ों व सुसाइड नोट को कब्जे में लिया।

मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था – “‘पापा मुझे ढूंढना नहीं, मैं कूद गया हूं।” सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत ढाई घाट पहुंच गए।

सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। युवक के लापता होने के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]