नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण भगवान की छठी, मंदिरों में लगे भंडारे – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण भगवान की छठी, मंदिरों में लगे भंडारे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  नगर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मां लालता देवी मंदिर, सोम सरोवर शिव मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर, बजरिया स्थित मो. पाठक राधा-कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
महोत्सव के दौरान विभिन्न मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी, बेसन की कढ़ी, चावल, रोटी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहे और पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास नजर आया।
भंडारे की व्यवस्था एवं आयोजन को सफल बनाने में योगेंद्र यादव उर्फ पिंटू, सुबोध गुप्ता, मंशाराम, शैलेश, संजीव गुप्ता, आशीष, रामेश्वर सिंह, गुलशन कौशल, किशन गुप्ता, अमरनाथ कौशल, आयुष गुप्ता, छोटू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
श्रीकृष्ण छठी महोत्सव के दौरान नगर में दिनभर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]