तहसीलदार पर रिश्वत लेकर कार्य करने का आरोप,डीएम ने दिए जांच के आदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– पूर्व में भी राजस्वकर्मियों पर लगे हैं आरोप,वीडियो भी हुए वायरल
कायमगंज /फर्रूखाबाद
अधिवक्ता ने लगाया तहसीलदार कायमगंज पर रिश्वत लेने का आरोप। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बैठायी।
कायमगंज तहसील राजस्वकर्मियों पर रिश्वत का आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी तहसील कायमगंज के राजस्वकर्मियों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। लेकिन इस बार मामला तहसीलदार करमवीर सिंह का आया है। जिन पर अधिवक्ता नाजिर खां ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि तहसीलदार कायमगंज के पास तहसील के पांच न्यायालयों का चार्ज वर्तमान में है । कार्यव्यवस्ता अधिक होने के कारण दाखिलखारिज ,धारा 34रा0सहि0 का समय होता है जिनमें 60 से 70 दिन लग जाते हैं। विभिन्न फाइलों में कार्य करने के नाम पर 25 से 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की जाती है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। तहसील में पांच साल से अधिक कलेक्ट्रट के पुराने बाबू कार्यरत है। जो रिश्वतखोरी को बढ़ावा दिए हुए हैं। रिश्वतखोरी के मामले की शिकायत इससे पूर्व अधिवक्ता द्वारा 18जुलाई 2022 को व 06 अगस्त 2022 को भी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अध्यक्ष /सचिव राजस्व परिषद लखनऊ,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व मंडल आयुक्त कानपुर से की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा 22 फरवरी 2023 को जारी पत्र भेजकर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति के समक्ष बयान दर्ज कराने के आदेश दिए। जिस पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। अधिवक्ता ने बताया कि जब से शिकायत की है तहसीलदार द्वारा उनकी सभी फाइले रोक दी गई हैं व उन पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

