नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों ने मनाया दान दिवस जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को वितरित किए वस्त्र, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर व्यापारियों ने जरूरतमंदों की मदद कर उनका जन्मदिन दान दिवस के रूप में मनाया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम एवं नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ग्राम चंदुइया स्थित राजीव यादव एवं अनुराग मिश्रा के ईंट भट्ठे पर पहुंचे। यहां जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को पैंट-शर्ट, पुरुषों को टी-शर्ट व पजामा तथा बच्चियों को सलवार-सूट वितरित किए गए। इसके बाद केक काटकर नरेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों के हितों के लिए लगातार कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को जरूरतमंदों की सेवा के रूप में मनाना समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने ईश्वर से नरेश अग्रवाल की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनुराग कौशल, विनय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मोनी सादा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, मनोज गुप्ता, ओमी अरोड़ा, श्यामू गुप्ता, शिवमंगल कौशल, आशीष सक्सेना, गौरव वर्मा, अभय सिंह राठौड़, अन्नू यादव, नरेश बाथम, नरेश शर्मा, राजीव राजपूत, दिनेश राठौर, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, महेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, विशाल गुप्ता, अर्चित गुप्ता, छोटू, अमोल सैनी, कन्हैया कौशल, अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


