कम्पिल में 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कम्पिल / फर्रूखाबाद :- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कम्पिल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। 
स्थापना दिवस समारोह में दिल्ली, नोएडा, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया जगत से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में संगठन की भूमिका, पत्रकारों की एकजुटता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कम्पिल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। समारोह में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


