नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– व्यापारी बोले—यूपीआई पर शुल्क लगाने से व्यापार की रफ्तार होगी प्रभावित, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले बुधवार को तहसील परिसर में व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की बात सामने आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यूपीआई लेनदेन पर इस प्रकार का शुल्क लगाया जाता है तो इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास प्रभावित होंगे और व्यापार की गति भी धीमी पड़ सकती है।

व्यापारियों ने कहा कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा तथा बाजार में मंदी और बढ़ने की आशंका है। इसका प्रतिकूल प्रभाव सरकार के राजस्व पर भी पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की कृपा की जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलता रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष लखपति सक्सेना, किराना कमेटी महामंत्री अवनीश कौशल, किराना कमेटी अध्यक्ष अमित रस्तोगी, मुस्तफा उपाध्याय, दीपक शर्मा, सौरभ भारद्वाज, नगर मंत्री मुकेश गुप्ता, संगठन मंत्री डॉ. विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]