नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ का पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों के अधिकारों की उठी आवाज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ का पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों के अधिकारों की उठी आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्य अतिथि डॉ. एपी सिंह बोले—पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, हर संघर्ष में रहूंगा साथ

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के बैनर तले कायमगंज में पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और साहसी बालिका संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह का अधिवक्ताओं ने तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर विचार व्यक्त किए गए।

पत्रकारों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए: डॉ. एपी सिंह

मुख्य अतिथि डॉ. एपी सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ना चाहिए। इसके लिए उन्हें अपने-अपने संगठनों के माध्यम से एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने पत्रकारों के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हितों और उनके संघर्ष में वह हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कायमगंज को तंबाकू नगरी बताते हुए स्थानीय व्यापारियों से तंबाकू उत्पादों के विदेशी बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।

पत्रकारों के संघर्ष में साथ रहने का भरोसा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि संगठन उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव संघर्ष करेगा। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहने और संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

समारोह में व्यापारी नेता सुबोध गुप्ता, मंशाराम, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, महेश वर्मा सोनी, जितेंद्र रस्तोगी, गीता सिंह, आदेश अग्निहोत्री, फैसल खां, महेश वर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अजय गुप्ता, आसिफ मंसूरी, अनिल गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]