अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- पपड़ी के पास बुधवार सुबह अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गौरव (25 वर्ष) पुत्र सरवन सक्सेना, निवासी रूपधनी, थाना जैथरा क्षेत्र की धुमरी चौकी, जनपद एटा, मंगलवार को अपनी पत्नी काजल के साथ उसके मामा राकेश निवासी रामापुर जसू, थाना शमशाबाद के यहां आया था। बुधवार सुबह गौरव बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पपड़ी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल गौरव को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि गौरव की शादी इसी वर्ष 20 जून को काजल के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद पति की मौत से पत्नी काजल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा



