गोदाम में युवक से कुकर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस की मौजूदगी का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- नगर में एक अधेड़ व्यक्ति पर युवक के साथ कुकर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नगर से सटे एक गांव में स्थित गोदाम में कथित घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। युवक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान गोदाम में पुलिस की मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और मौके पर की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस का रवैया कथित आरोपी के प्रति नरम दिखाई दिया।
हालांकि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
इस संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि युवक की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है? क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा या मामला जांच के नाम पर ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा? फिलहाल क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



