नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– धारा-24 के प्रकरणों में मौके पर कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी कराने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

फर्रुखाबाद :-  जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील अमृतपुर के सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य प्रभावी कार्यवाही की जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच अथवा निरीक्षण की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का परीक्षण करें तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व विभाग से संबंधित धारा-24 के प्रकरणों के संबंध में निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तहसील स्तर के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यवाही के दौरान मौके पर अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराएं। इससे कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन से संबंधित मामलों का निष्पक्ष एवं स्पष्ट अभिलेखीकरण सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करें। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः सभी अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अमृतपुर स्वेता साहू, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]