नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, रमापुर चौराहे पर शव रख परिजनों का हंगामा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, रमापुर चौराहे पर शव रख परिजनों का हंगामा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर जताई नाराजगी; अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

शमसाबाद / फर्रुखाबाद  :- थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू में 40 वर्षीय रजनीश कुमार की मौत के मामले में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रमापुर चौराहे के निकट सड़क किनारे शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार के पुत्र रजनीश कुमार दिवाली के त्योहार पर अपने पैतृक गांव आए थे। दिवाली की रात पड़ोसियों से विवाद के बाद मारपीट हुई थी। अगले दिन उनका शव गांव में हैंडपंप के पास पड़ा मिला था। घटना के बाद परिजनों ने आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के भाई अमोल ने गांव के ही नेम कुमार, धर्मेंद्र, रजनी तथा अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। उनका साफ कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। परिवार की एक महिला ने आरोपी पक्ष से मोटी रकम लेने और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। चौराहे पर शव रखे जाने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जाम जैसे हालात बन गए।

सुबह से दोपहर तक थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी और परिजनों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कहती रही, जबकि परिजन तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन मान गए। शव को चौराहे से हटाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]