नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोप में शिक्षक की हत्या, दोस्त ने कोचिंग में चाकू से किए 9 वार; ब्लैकबोर्ड पर लिखा- ‘रेपिस्ट’ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोप में शिक्षक की हत्या, दोस्त ने कोचिंग में चाकू से किए 9 वार; ब्लैकबोर्ड पर लिखा- ‘रेपिस्ट’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  आगरा के ओपी यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व छात्रा को आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए परेशान करने का आरोप; छात्रा के दोस्त ने कोचिंग में घुसकर की वारदात, हत्या के बाद ब्लैकबोर्ड पर लिख दिया अपमानजनक संदेश।

आगरा :-  उत्तर प्रदेश के आगरा में गणित के शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी यादव की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, एक पूर्व छात्रा को कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने से नाराज उसके दोस्त ने शिक्षक की हत्या की थी। आरोपी ने कोचिंग सेंटर के अंदर चाकू से शिक्षक पर ताबड़तोड़ हमला किया और गला काटकर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने कोचिंग के ब्लैकबोर्ड पर ‘रेपिस्ट’ लिख दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक की स्कूटी बरामद हो गई है, जबकि आरोपी ने उनका मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया था।

दो नवंबर की रात हुई थी शिक्षक की हत्या

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 निवासी ओमप्रकाश यादव मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे। वह शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी संचालित करते थे। यहां वह कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग बैच में गणित पढ़ाते थे।

बताया गया कि दो नवंबर की रात उन्हें आखिरी बार देखा गया था। उसी रात कोचिंग सेंटर में उनकी हत्या कर दी गई। कोचिंग का शटर बंद होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। छह नवंबर की सुबह कोचिंग के अंदर से दुर्गंध आने पर शव बरामद हुआ। शिक्षक का गला कटा हुआ था और शरीर पर चाकू से कई गंभीर घाव थे।

पूर्व छात्रा ने पूछताछ में बताई ब्लैकमेलिंग की बात

पुलिस जांच के दौरान कोचिंग में पढ़ने वाली एक पूर्व छात्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। शुरुआत में छात्रा ने शिक्षक को अच्छा बताया, लेकिन जब पुलिस ने उनसे लगातार फोन और मैसेज किए जाने के बारे में सवाल पूछे तो वह भावुक हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था और स्नैपचैट के जरिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर ली थीं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जाता था।

छात्रा ने बताया कि शिक्षक उसे अश्लील संदेश भी भेजते थे, जिन्हें वह पढ़ने के बाद डिलीट कर देती थी। वह इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती शाहगंज क्षेत्र के निवासी निखिल से हुई। छात्रा ने अपनी परेशानी दोस्त को बताई, जिसके बाद निखिल शिक्षक को समझाने और धमकाने कोचिंग पहुंचा था।

शिक्षक के हावी होने पर आरोपी ने निकाला चाकू

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निखिल सोमवार की रात चाकू लेकर शिक्षक ओपी यादव को धमकाने पहुंचा था। दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। बताया जाता है कि शिक्षक शारीरिक रूप से आरोपी से मजबूत थे और उस पर हावी हो गए। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और शिक्षक पर लगातार वार करने शुरू कर दिए।

हमले में शिक्षक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उनका गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ब्लैकबोर्ड पर ‘ओपी यादव रेपिस्ट’ लिख दिया और मौके से फरार हो गया।

शरीर पर किए गए थे चाकू से नौ वार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक के शरीर पर चाकू से नौ वार किए जाने की बात सामने आई थी। हमले में केवल गले को ही निशाना नहीं बनाया गया था, बल्कि गर्दन, चेहरे, कान, छाती, पेट और जांघ पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले थे। वारदात की बेरहमी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

स्कूटी बरामद, मोबाइल तोड़कर फेंका

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचने के लिए कई अहम सुराग जुटाए। पुलिस के अनुसार, शिक्षक की स्कूटी बरामद कर ली गई है, जबकि उनका मोबाइल फोन आरोपी ने तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या के पीछे छात्रा को कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]