नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत, निजी अस्पताल में सात घंटे हंगामा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत, निजी अस्पताल में सात घंटे हंगामा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

शाहजहांपुर :-  मदनापुर कस्बे के कटरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में करीब सात घंटे तक हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, मदनापुर क्षेत्र के डुकुरी कला गांव निवासी शीतल को 13 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर कटरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि करीब दो घंटे बाद उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, रात में बरेली से खून मंगवाकर शीतल को चढ़ाया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

आरोप है कि महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, लेकिन शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शीतल ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर मदनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर शुभम वर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित निजी अस्पताल को सील कर दिया।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उपचार में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]