रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मिला दिल्ली के युवक का शव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- रेलवे स्टेशन मार्ग पर गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को मृत अवस्था में देखकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास देशी शराब के दो पैकेट और गिलास पड़े मिलने से युवक की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
मृतक की शिनाख्त जितेन्द्र राठौर पुत्र पन्नालाल निवासी सोनिया बिहार, दिल्ली के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ससुरालीजनों ने बताया कि जितेन्द्र की ससुराल नवाबगंज में है। वह दीपावली के दिन घर से निकले थे, लेकिन अपनी ससुराल नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि जितेन्द्र का शव रेलवे स्टेशन मोड़ के पास पड़ा हुआ है।
परिजनों के अनुसार जितेन्द्र की शादी वर्ष 2010 में जूली के साथ हुई थी। उनका एक 14 वर्षीय पुत्र भी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक नमूने एकत्र किए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव के पास शराब के पैकेट और गिलास मिलने के आधार पर शराब सेवन की आशंका जताई जा रही है,
लेकिन पुलिस मार्ग दुर्घटना समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की मौत शराब पीने से हुई अथवा किसी सड़क दुर्घटना में, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा




